चीन में हुआ भीषण सड़क हादसा, 36 लोग मरे और कई घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्वी चीन के जिआंगसू प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिआंगसू प्रांत के एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह 69 यात्रियों से भरी बस की भिड़ंत एक ट्रक से हो गई. जिसमें 36 यात्रियों की जानें चली गई. प्राथमिक जांच में पता चला कि बस का एक टायर पंचर होने की वजह से हादसा हुआ.
