चीन: Huawei का फोन खरीदा तो मिलेगी सब्सिडी, iPhone पर भरना होगा जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका और चीन के बीच जारी गतिरोध का असर हुवावे और iPhone पर दिख रहा है। हुवावे के एक शीर्ष अधिकारी की गिरफ्तारी और अमेरिका द्वारा उनके प्रत्यर्पण के अनुरोध का चीन में जबरदस्त विरोध हो रहा है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि देश में कंपनियां हुवावे का फोन खरीदने पर अपने कंपनियों को सब्सिडी दे रही हैं, जबकि एपल का उत्पाद खरीदने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। हुवावे की CFO मेंग वानझाउ की गिरफ्तारी के बाद ये सब हो रहा है।
