चीनी कंपनी ने लॉन्च किया कोडिंग सिखाने वाला रोबोट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ड्रोन बनाने वाली चीन की कंपनी डीजेआई ने अपने पहले शैक्षिक रोबोट को बीजिंग में एक कार्यक्रम में लॉन्च किया। यह रोबोट युवाओं और बुजुर्गों को कोडिंग सिखाने का काम करता है। इसे रोबोमास्टर एस-1 नाम दिया गया है। इसकी कीमत 499 डॉलर है। इसमें माइक्रोफोन, स्पीकर, डिटेक्टर और 31 सेंसर लगाए गए हैं। इसे एंड्रॉयड या आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन, टेबलेट से भी ऑपरेट किया जा सकता है।