बेमिसाल बैटरी बैकअप और 4 कैमरों से लैस Huawei Y9 भारत में हुआ लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने भारतीय मोबाइल बाजार में अपना नया फोन Huawei Y9 आज लॉन्च कर दिया है। Huawei Y9 में AI फीचर के साथ फ्रंट और रियर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 4,000 mAh की बैटरी मौजूद है जो AI पावर मैनेजमेंट सिस्टम पर काम करता है। फोन की कीमत 15,990 रुपये है और इसे 15 जनवरी से ऐमजॉन पर उपलब्ध कराया जाएगा। Huawei Y9 के बारे में जो सबसे खास बात है, वो ये है कि इस फोन में 4 कैमरे दिए गए हैं।
