चीनी सैनिकों ने फिर सीमा लांघी, भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Asia Times
भारत- चीन के बीच फिर एक बार विवाद पैदा होने की आशंका खड़ी हो गई है। चीन के सैनिकों ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा का उल्लंघन किया है। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के कुछ सैनिक सीमा पार कर भारतीय इलाके में घुस आए। हालांकि बाद में भारतीय सैनिकों की आपत्ति के बाद वापस भी चले गए। ये मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अरुणाचल सेक्टर का है। 10 दिन पहले चीनी सेना भारतीय सीमा में आ गई। जिन्हें भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा।
