मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे व आधारहीन- चौकसी
Kapil Chauhan
News Editor
पंजाब नैशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी ने खुद को निर्दोष बताते हुए ED के आरोपों को गलत बताया है। देश से फरार होने के बाद पहली बार एक इंटरव्यू में मेहुल चौकसी ने कहा कि- मुझ पर ED द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। उन्होंने गलत तरीके से मेरी संपत्तियों को जब्त किया है। इसके साथ ही मेहुल चौकसी ने ये भी कहा कि- भारतीय पासपोर्ट अथॉरिटी ने मेरे पासपोर्ट को सस्पेंड कर दिया है, जिसके चलते अब मैं कहीं आने-जाने लायक नहीं रहा हूं।
