x

क्रिस गेल ने जीता मानहानि का केस, मालिश वाली के सामने न्यूड होने के थे आरोप

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: The Hindu

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख ऑस्ट्रेलियाई डालर का मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। इस मुकदमे में दावा किया था कि गेल एक मालिश करने वाली के सामने न्यूड हो गए थे। मीडिया ग्रुप ने 2016 में सिलसिलेवार लेखों में गेल पर आरोप लगाया था। मीडिया ग्रुप फेयरफैक्स मीडिया ने क्रिस पर आरोप लगाया था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने उस महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया था।