Twitter सीईओ जैक डॉर्सी का अकाउंट हैक, किए गए आपत्तिजनक ट्वीट, बम की अफवाह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Twitter सीईओ जैक डॉर्सी के अकाउंट को हैकरों ने कल हैक किया। हैकर्स ने अकाउंट से आपत्तिजनक ट्वीट की। ट्विटर हेडक्वॉर्टर में बम की भी अफवाह उड़ाई। डॉर्सी की छवि को खराब करने के लिए हैकर्स ने उनके ट्विटर अकाउंट से नस्लीय टिप्पणी और अडॉल्फ हिटलर की तारीफ वाले ट्वीट भी किए। ये हैकर्स खुद को 'Chuckling Squad' बता रहे थे। हैकिंग के 30 मिनट बाद अकाउंट रिकवर हो सका।
