बेल्जियम के न्यूज चैनल का दावा, जेब में बैठे ये पांच जासूस हरवक्त कर रहे खुफियागिरी
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
बेल्जियम के न्यूज चैनल वीआरटी एनडब्ल्यूएस का दावा है कि उसके पास ऐसी एक हजार रिकॉर्डिंग्स हैं, जिनमें दुनियाभर के लोगों की निजी बातें ही दर्ज नहीं है, बल्कि उनके अकाउंट के जरिए उनकी पहचान तक भी चिह्नित हैं| हरवक्त जेब में पड़े इन जासूसों द्वारा हमारी सारी व्यक्तिगत बातें जुटाकर कहीं और पहुंचाई जाती है| इन पांचों जासूसों के नाम हैं- "गूगल, सिरी, गूगल असिस्टेंट, एमेजॉन एलेक्सा, माइक्रोसॉफ्ट कोर्टाना।"
