COA ने नहीं दी विदेशी दौरों पर इंडियन क्रिकेटर्स को पत्नी या गर्लफ्रेंड ले जाने की इजाजत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hindi.mykhel.com
SC द्वारा गठित COA की सदस्या डायना इडुल्जी ने उन खबरों को खारिज किया है जिसमें विराट कोहली ने क्रिकेटर्स की पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स को विदेशी दौरों पर ले जाने की मांग की थी। डायना इडुल्जी ने कहा कि अभी इस विषय पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। साथ ही उन्होंनें कहा कि जितनी भी मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं, वो सभी बकवास हैं। बता दें इन खबरों से विराट एंड कंपनी को निराशा हो सकती है। हालांकि अभी मामले पर फैसला नहीं आया है।
