विश्व कप 2019 में पाक के खिलाफ खेला जाए या नहीं, कल होगी इस पर चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले के बाद पाक के साथ विश्व कप 2019 खेला जाए या नहीं, इसे लेकर COA की BCCI के साथ कल अहम बैठक होगी। जिसमें इसे लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसमें केंद्रीय खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से सलाह मशविरा भी किया जाएगा। दूसरी तरफ रिपोर्ट्स की मानें तो ICC को जारी एक ईमेल में BCCI ने साफ किया है कि देश के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में ना खेलने का मूड है और भारत आतंकवाद के मसले पर कोई समझौता नहीं करेगा।
