कांगो: राष्ट्रपति कबीला के ऑफिस में तोड़फोड़, गोली लगने से महिला की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांगो में 23 दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति जोसेफ कबीला का समर्थन करने वाले एक उम्मीदवार के यहां पहुंचने पर बीते दिन विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। राष्ट्रपति कबीला 17 साल से सत्तारूढ़ हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि मध्य कसई क्षेत्र के शहर शिकापा में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कबीला के पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई है।
