गूगल और व्हाट्स ऐप के जरिए लोगों से जुड़ने की तैयारी में कांग्रेस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। जहां राहुल गांधी एक तरफ अपनी हिंदुत्ववादी छवि को उभारने में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ तकनीकी स्तर पर भी वो लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी लोगों से जुड़ने के लिए कांग्रेस गूगल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेगी। आम लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ सकें इसके लिए राहुल के आदेश पर पार्टी नेताओं का नंबर गूगल लिंक और व्हाट्स ऐप के ज़रिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
