मंत्री की बैठक में जाने से रोका तो कांग्रेसी नेता ने पुलिस से की बदसलूकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एक हॉल के अंदर पत्रकारों से बात कर रहे थे। तभी बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने कांग्रेसी सनी राजपाल को हॉल में जाने से रोका। सनी हॉल में जाने से रोके जाने पर इतने नाराज हुए कि उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ पहले धक्का-मुक्की की और बाद में हाथापाई कर जबरन हॉल में प्रवेश कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया।
