फरीदाबाद: हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या, अंधाधुध फायरिंग में लगी 10 गोलियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर कार सवार तीन बदमाशों ने गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह वारदात फरीदाबाद के सेक्टर 9 में एशियन अस्पताल के क्लिनिक के सामने हुई है। हत्यारों ने उनपर अंधाधुध फायरिंग की। जिसके चलते उन्हें 10 गोलियां लगीं। सर्वोदय अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई।
