गोवा की महिला कांग्रेस सचिव का आरोप, 'BJP नेता के समर्थक ने दी गैंगरेप की धमकी'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: HMTV LIVE
गोवा में बीजेपी के नेता सुभाष शिरोडकर पर राज्य महिला कांग्रेस की सचिव दिया शेटकर ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि- सुभाष के गुंडें उन्हें लगातार गैंगरेप और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आपको बता दें कि पहले कांग्रेस विधायक रहे सुभाष शिरोडकर को हाल ही में राज्य सरकार ने इकनॉमिक डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन और डायरेक्टर बनाया है। बता दें सुभाष शिरोडकर पिछले महीने ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
