विवाद: हनुमानजी को दलित, जाट, मुस्लिम बताने के बाद पहनाए गए सांता क्लॉज के कपड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
हनुमानजी को दलित, मुस्लिम और जाट बताए जाने का विवाद अभी थमा नहीं है कि गुजरात में हनुमानजी को 'सांता क्लॉज' जैसे कपड़े पहनाने से विवाद शुरू हो गया। बोटाद में विराजमान सारंगपुर मंदिर में बीते दिन हनुमानजी को 'सांता क्लॉज' जैसा कपड़े पहनाए गए थे। ये कपड़े दिन में 2 बार भगवान के श्रीविग्रह के वस्त्र बदले जाने की परंपरा के दौरान पहनाए गए थे। बता दें 30 तारीख की सुबह हनुमानजी को लाल और सफेद रंग के बॉर्डर वाले कपड़े पहनाए गए थे।
