RCA अध्यक्ष पद से सीपी जोशी की छुट्टी, विनोद सहारण बने संयोजक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
राजस्थान में क्रिकेट राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। मंगलवार शाम सीपी जोशी की आरसीए से छुट्टी कर दी गई। साथ ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन कार्यकारिणी भंग हुई। इस मामले में रजिस्ट्रार ने एडहॉक कमेटी बनाई है और विनोद सहारण को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। बता दें, चुनावों से पहले अचानक हुए इस बदलाव का कांग्रेस पर भी असर पड़ सकता है। इस कमेटी में विनोद सहारण को संयोजक बनाया गया है। इस कमेटी को तीन महीने में आरसीए के चुनाव भी कराने होंगे।
