यूपी-बिहार के थानों में चूहे हुए शराबी, पी गए 9 लाख लीटर शराब!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार में जहां 1 साल से शराब बंद है, वहां अब आम आदमी नहीं बल्कि चूहे शराबी हो गए हैं। दरअसल शराबबंदी के बाद जब्त कर UP-बिहार के कई थानों में रखी गई 9 लाख लीटर शराब कम हो गई थी। जब थानेदारों से इस पर सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि करोड़ों की शराब मालखाने से इसलिए गायब हुई, क्योंकि उस शराब को चूहें पी गए। शक के आधार पर अफसरों ने हर थानेदार की ब्रेथ टेस्ट के आदेश दिए गए हैं। साथ ही थानेदारों को चूहों की रोकथाम के लिए कहा गया है।
