आज से क्रिकेट का महासंग्राम शुरू, Google ने बनाया CWC-2019 का Doodle
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 आज से शुरू हो रहा है। जहां पहला मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट के महासंग्राम के रंग में Google भी रंगा। आज के Google Doodle में Google को स्टंप और बॉल की मदद से लिखा गया। ब्लैक बैकग्राउंड में गूगल को देखने पर एक गेंदबाज गेंद फेंकता दिखता है, जिसपर बल्लेबाज शॉट खेलता है और फील्डर कैच कर पकड़ लेता है।
