World Cup 2019 के लिए जडेजा का टीम में चयन होते ही BJP के पाले में गिरी गेंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@imjadega
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पूरी फैमली अब राजनीति में उतर गई है। पत्नी रिवाबा जडेजा ने जहां मार्च में बीजेपी ज्वाइन की। वहीं अब जडेजा के पिता और बहन ने बीजेपी के मुख्य विरोधी दल कांग्रेस का हाथ थामा है। लेकिन जडेजा ने बीजेपी को समर्थन दिया है। वर्ल्ड कप 2019 में 15 सदस्यीय टीम में रवींद्र जडेजा भी हैं। जिसका ऐलान होने के 3 घंटे में ही जडेजा BJP के समर्थन में आ गए।
