क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा BJP में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
इंडियन क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने आगामी लोकसभा चुनावों से पहले BJP का दामन थाम लिया है। करणी सेना की महिला विभाग की अध्यक्ष रिवाबा ने बीते दिन जामनगर में BJP की सदस्यता हासिल की। इस बीच रिवाबा जडेजा ने कहा कि- PM नरेंद्र मोदी मेरे प्रेरणास्रोत हैं और उनकी वजह से ही मैंने BJP ज्वॉइन की है। मुझे भरोसा है कि BJP से जुड़कर मैं अपने समुदाय के साथ-साथ देश के लिए भी बेहतर कर सकूंगी।
