क्रिकेटर श्रीसंत को BCCI से बड़ी राहत, लाइफटाइम से घटाकर सात साल का हुआ बैन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों से घिरे गेंदबाज एस. श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध बीसीसीआई ने घटाकर 7 साल किया। अब श्रीसंत का बैन 13 सितंबर 2020 को खत्म होगा। बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने कहा- श्रीसंत अपनी उम्र का एक अहम काल सजा के तौर पर बीता चुके हैं, ऐसे में अब उनकी सजा कम कर देनी चाहिए। हालांकि 36 वर्षीय गेंदबाज अब शायद ही टीम में वापसी करें।
