क्रिकेटर विराट कोहली और वेटलिफ्टर चानू का मिलेगा खेल रत्न!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter/@imVkohli
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। उनके साथ भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को भी इस साल के खेल के इस सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा। साल 2016 में भी कोहली के नाम चर्चा हुई थी, लेकिन उन्हें तब चुना नहीं गया था। वहीं चानू ने हाल ही में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ-साथ इस साल अप्रैल में कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था।
