CRPF की 'स्पेशल 51' टीम करेगी घाटी में आतंक का सफाया, इसलिए है खास ये टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
घाटी में आतंकियों से लोहा लेने के लिए CRPF ने अपनी एक खास टीम तैयार की है। जिसमें CRPF के चुने गए 51 असिस्टेंट कमांडेंट लाइव फायरिंग के दौरान भी उन इलाकों में घुसने की हिमाकत करेंगे जहां खतरनाक आतंकी मौजूद होते हैं। बता दें इस 'स्पेशल 51' टीम को 16 कठिन मुश्किलों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है। जिसके जरिए ये घाटी से आतंकियों का सफाया करेंगे। कई ऑपरेशन को अंजाम दे चुकी इस टीम का एक ही मूल वाक्य है- "वन फॉर ऑल, ऑल फॉर वन"।
