कश्मीर में BJP नेता और उसके भाई की हत्या के बाद लगा कर्फ्यू, हालात तंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Wire
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बीते दिन BJP के एक वरिष्ठ नेता और उनके भाई की आतंकियों ने हत्या कर दी। जिसके बाद वहां कर्फ्यू लगा दिया गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है। बता दें BJP के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत किश्तवाड़ में अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनपर गोलियां चलाई गई। इस वारदात में घायल दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
