कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर 48 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ 2 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने विदेशी मुद्रा का जखीरा पकड़ा है। कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों से 48 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है। फिलहाल कस्टम विभाग ने विदेशी मुद्रा विनिमयन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए दोनों यात्री थाई स्माइल की फ्लाइट संख्या WE344 से जयपुर से बैंकॉक जा रहे थे।
