दिल्ली में रेलवे फाटक नहीं खोलने पर गेटमैन का हाथ-पैर काटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रेलवे के एक गेटमैन पर क्रॉसिंग गेट नहीं खोलने पर बुरी तरह से हमला किया गया है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, नरेला और रठधना के बीच रेलवे लेवल गेट नंबर 19 पर तैनात गेटमैन कुंदन पाठक पर तीन बाइक सवारों ने हमला कर दिया। पाठक ने 18101 मुरी एक्सप्रेस के आने की वजह से गेट खोलने से मना कर दिया था। बदमाशों ने पाठक के दोनों हाथों ओर पैरों को काट दिया और इस दौरान उनके गले को भी चोट पहुंचाई।
