ब्राजील के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी चोरी, एयरपोर्ट से 720 किलो सोना ले उड़े डकैत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ब्राजील के साओ पोलो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 बंदूकधारियों ने तीन मिनट से भी कम समय में 30 मिलियन डॉलर का 720 किलो सोना उड़ाया। इसे ब्राजील के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी डकैती कहा जा रहा है। सिक्योरिटी कैमरा में अपराधी नकाब पहने और कार्गो टर्मिनल के कर्मचारियों को ऑर्डर देते दिखे। ब्राजील में सबसे बड़ी डकैती 2005 में हुई थी, जब चोरों ने एक बैंक में 67 मिलियन डॉलर की डकैती की थी।
