Indane से लीक हुआ 67 लाख ग्राहकों का आधार डेटा; नाम, नंबर, पता, सब लीक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Indane में जमा 67 लाख लोगों के आधार नंबर की डिटेल्स लीक हो गई है। एक फ्रेंच रिसर्चर ने अपनी स्टडी में ये दावा किया है। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के मालिकाना हक वाली कंपनी पर डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स की ओर से दिए गए आधार नंबरों को लीक करने का आरोप है। अगर ये बात सही है तो ये निजता के उल्लंघन का अहम मामला है। गौरतलब है कि ऑनलाइन हैंडल पर इलियट एल्डरसन नाम से मौजूद बाप्टिस्ट रॉबर्ट ने पहले भी आधार लीक के मामलों को उजागर किया है।
