Instagram से 4.9 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Instagram से लाखों सिलेब्रिटीज और प्रभावशाली व्यक्तियों का पर्सनल डेटा लीक हुआ। मुंबई की सोशल मीडिया मार्केटिंग फर्म चैटरबॉक्स ने इस डेटाबेस को ट्रेस किया। डेटाबेस में 4.9 करोड़ हाई-प्रोफाइल लोगों के पर्सनल रिकॉर्ड हैं, जिनमें जाने-माने फूड ब्लॉगर, मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोग हैं। टेक क्रंच ने इसकी जानकारी दी। इस डेटा में User के फॉलोअर्स, बायो, पब्लिक डेटा, प्रोफाइल पिक्चर, लोकशन, पर्सनल कॉन्टैक्ट तक हैं।
