दाउद के जीजा को मारने वाला दयानंद 'पुजारी' गिरफ्तार, 22 साल से था फरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के हाथ आज बड़ी कामयाबी लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने 22 साल से फरार चल रहे दयानंद सालियान उर्फ पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। दयानंद सालियान उर्फ पुजारी साल 1996 से फरार चल रहा था, उस पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के जीजा इब्राहिम पारकर की हत्या का आरोप था। पुलिस और दाउद की नजरों से बचने के लिए वो ढ़ाबों में छिपा फिरता था। 1992 में गिरफ्तार होने के बाद 1996 में मिली बेल के बाद से वो फरार था।
