अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिज़वान मुंबई में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इक़बाल कासकर के बेटे रिज़वान को मुबंई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया गया। इक़बाल कासकर भी पहले से ही एक्सटॉर्शन के मामले में जेल में है। बता दें दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने इससे पहले अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
