मुंबई: 5वें दिन भी BEST के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सड़कों से गायब हुई बसें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@AamchiBest
10 सालों बाद ऐसा मौका आया है जब BEST कर्मचारियों की मुंबई में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 5वें दिन भी जारी है। आज भी सड़कों पर बसें नदारद हैं और परिवहन सेवाओं के अभाव में लाखों मुंबईवासी परेशान हो रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना समर्थित यूनियन हड़ताल से अलग हो गई है। इसके बावजूद BEST की केवल 5 बसें ही आज सुबह से सड़कों पर चल रही हैं। BEST के 32,000 से अधिक कर्मचारी वेतन वृध्दि के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
