असम में जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या पहुंची 85, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम में जहरीली शराब पीने से जहां 85 लोगों की मौत हो गई है वहीं 100 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. गुरुवार रात यह घटना गुवाहाटी से 300 किमी दूर गोलाघाट जिले के सलमोरा चाय बगान में हुई. आबकारी विभाग ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. इससे पहले, आज सुबह तक यह संख्या 59 थी मगर मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने शनिवार को गोलाघाट सिविल अस्पताल का दौरा किया
