Maharashtra Wardha Blast: सेना डिपो में धमाका, 6 मरे; 11 जख्मी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
महाराष्ट्र के वर्धा के पास आज सुबह पुलगांव सेना डिपो में धमाका हो गया। जिसमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग जख्मी हुए। घटना के फौरन बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। ये धमाका बेकार हो चुके विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के दौरान हुआ। घटना को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में शामिल मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि जब ये हादसा हुआ था तब घटनास्थल पर करीब 40 लोग मौजूद थे।
