पुलवामा हमले को लेकर टीवी चैनल पर हुई मारपीट, 1 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले को लेकर UP के संतकबीरनगर में एक न्यूज चैनल के डिबेट प्रोग्राम में सपा नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसमें भालचंद्र यादव समर्थकों से मारपीट में पार्टी के धनघटा विस क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का पैर टूट गया। टीवी चैनल पर हुई इस मारपीट में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय भी चपेट में आ गए। जिसके बाद टीवी चैनल से निकल कर राजेश पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
