x

डिस्कस थ्रो में दीपा मलिक ने कांस्य पदक जीता, कह डाली ये बात

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: www.jagran.com

भारतीय एथलीट दीपा मलिक ने पैरा एशियन गेम्स में वुमेंस की एफ-51/52/53 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में आज कांस्य पदक जीता है। कुल 6 प्रयासों में से चौथे प्रयास में 9.67 मी. की दूरी तय कर दीपा ने तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि एथलीट एकता भयान पदक हासिल करने से चूक गईं। पदक जीतकर दीपा ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं क्योंकि ये बहुत खास है। मैं इसे अपने पिता को समर्पित करती हूं। मेरे दोनों पदक खास हैं। मुझे गर्व है कि मैं देश के लिए जीती।