विवादों के बीच रक्षा मंत्री सीतारमण ने किया फ्रांस में राफेल प्लांट का दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccanchronicle.com
भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को दसॉ एविएशन के पेरिस के पास स्थित उस संयंत्र का दौरा किया, जिसमें भारत को आपूर्ति किए जाने वाले राफेल विमान बनाये जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सीतारमण की फ्रांस यात्रा फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन से 36 राफेल जेट विमानों की खरीद को लेकर देश में उठे भारी विवाद के बीच हुई है। दूसरी तरफ राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राफेल डील पर सरकार से 8 सवाल पूछे थे।
