दिल्ली: कीर्तिनगर मार्केट में लगी भयंकर आग, 20 दमकल की गाडियां मौके पर मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित फर्नीचर मार्केट में आज भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि मौके पर फायर बिग्रेड की 20 गाड़ियों को बुलाना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। आग किस कारण से लगी है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की जा सकी है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें फर्नीचर मार्केट होने के चलते आग एक दुकान से दूसरी दुकान में आसानी से पहुंच रही है।
