दिल्ली: नाइट शिफ्ट पर थी पत्नी और 2 दोस्तों की मौजूदगी में घर के बाहर हुई पति की हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के विकासपुरी में अमित कोचर नामक युवक की उसी के घर के बाहर गोली मारकर हत्या हुई। कल रात 11 बजे हत्यारों ने पहले तो अमित को बाहर बुलाया, फिर उसे गोली मार दी। अमित पहले एक BPO में काम करता था, वहीं उसकी पत्नी नाइट शिफ्ट में एक BPO में काम करती थी। हत्या की वजह और हत्यारों का पता नहीं चला। हत्या के वक्त अमित के दो दोस्त भी घर पर थे।
