वीडियो: शॉर्ट ड्रेस वाली लड़कियों पर महिला बोली- इनका रेप करना चाहिए, बवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
गुरुग्राम में कुछ लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने पर कमेंट करने वाली एक महिला का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो बनाने वाली लड़की शिवानी गुप्ता और उनकी दोस्तों का आरोप है कि महिला ने ना सिर्फ उनके छोटे कपड़ों पर टॉन्ट किया, बल्कि उसने 7 लड़कों को इकठ्ठा कर यहां तक कहा- सामने जो लड़किया छोटे कपड़े पहनकर बैठी हैं, उनके साथ रेप करना चाहिए। जिसके बाद काफी बवाल हो गया।
