x

दिल्ली: PC चाको पर कांग्रेस नेता को धक्का देकर पार्टी ऑफिस से बाहर निकालने का आरोप

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी PC चाको पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस NRI सेल के चेयरमैन रोहित मनचंदा ने आरोप लगाते हुए कहा- वो PC चाको के स्वागत के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में थे, तभी PC चाको ने उन्हें धक्का मारते हुए कहा कि वो कांग्रेस कार्यालय में नहीं आ सकते। रोहित ने कहा- वो दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के अलावा पार्टी आलाकमान से भी PC चाको की शिकायत करेंगे।