अगस्ता वेस्टलैंड केस: 5 दिन और बढ़ी रतुल पुरी की रिमांड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रतुल पुरी की रिमांड 5 दिन और बढ़ी। हालांकि ई़डी ने दिल्ली कोर्ट से 8 दिन की रिमांड मांगी थी। दूसरी ओर ईडी ने हिरासत में रतुल पुरी की दोस्त नियामत बक्षी के मिलने पर भी ऐतराज जताया। गौरतलब है कि नियामत बक्षी भी अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संदिग्ध है। अब 16 सितंबर को रतुल पुरी की दिल्ली कोर्ट में पेशी होगी।
