दिल्ली: समयपुर बादली में प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में लगी आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
दिल्ली के समयपुर बादली में एक प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में आग लगी है। आग इतनी भयावह है कि आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया है। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। वहीं फायर बिग्रेड की गाड़ियां फिलहाल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं। आपको बता दें इस आग में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है।
