दिल्ली: रोहिणी में आग से 150 झुग्गियां खाक, 500 लोग बेघर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रोहिणी सेक्टर 26 के दौलतपुर में करीब 150 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और करीब 500 लोग बेघर हो गए। बीती रात लगी आग की खबर पर पहुंची दिल्ली फायर सर्विस की 12 गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत ये रही कि जान-माल की हानि नहीं हुई। बता दें कॉलोनी और झुग्गियोंवासियों में लड़ाई चल रही थी। इस लड़ाई में हल्की बहुत आगजनी भी हुई। झुग्गीवासियों का आरोप है कि कॉलोनी के लोगों ने उनकी झुग्गियों में आग लगाई है।
