पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने की सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: punjabkesari.com
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर दायर की गई एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 नवंबर को अगली सुनवाई होने तक केंद्र से बढ़ते दामों के संबंध में जवाब मांगा है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से भी कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम कराने को 4 सप्ताह के अंदर वो केंद्र सरकार को प्रेजेंटेशन दे। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम सरकार की नीति का हिस्सा हैं, इसलिए कोर्ट इस पर दखलंदाजी नहीं कर सकता है।
