दिल्ली: ख्याला में कत्लेआम, महिला की मौत, पति-बेटा घायल, सदमे में बेटियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के ख्याला में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी एक महिला की मौत की वजह बन गई। मामूली झगड़े के बाद एक शख्स ने अपने पड़ोस के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति और नाबालिग बेटे को हमलावर ने जख्मी कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात ये है कि जब ये घटना घटी तो मौके पर काफी लोग मौजूद थे, जो केवल तमाशबीन बनकर मौत के इस तांडव को कैमरे में कैद करते रहे।
