दिल्ली में फिर गोलीबारी, नजफगढ़ में 5 लाख फॉलोअर्स वाले Tik Tok User की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
द्वारका गैंगवार के बाद दिल्ली के नजफगढ़ में बीती शाम हुई गोलीबारी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित के तौर पर हुई। Tik Tok पर 5 लाख, Instagram पर 3 हजार फॉलोअर्स के साथ मृतक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव था। गोली मारने के कारणों का फिलहाल पता नही चला सका। घटना के वक्त वो एक फोटो स्टेट शॉप पर था।
