एयर स्ट्राइक के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, सभी जगह कड़ी सुरक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय वायुसेना द्वरा मंगलवार सुबह पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर किए गए हमले के मद्देनजर राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खासतौर से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मेट्रो, भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालात यह कि कई स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
